HindiLove3 min read04 Jul 2026
वो पहली मुलाक़ात
पहली मुलाक़ात का आलम था… पहली मुलाक़ात का आलम था, जब मेरा प्यार मेरे दिल के साथ था। क्या हसीं-सा वो लम्हा था, खुशियों की सौग़ात से भरा हर एक पल था… हमारी पहली मुलाक़ात का आल
पहली मुलाक़ात का आलम था…
पहली मुलाक़ात का आलम था,
जब मेरा प्यार मेरे दिल के साथ था।
क्या हसीं-सा वो लम्हा था,
खुशियों की सौग़ात से भरा हर एक पल था…
हमारी पहली मुलाक़ात का आलम था।
दीवाना हुआ-सा ये दिल कहता है—
आज चाँद-सा महबूब मेरी नज़रों में क़ैद था।
खुशी से झूम उठा था मेरा दिल,
जब यक़ीनन उसके हाथों में मेरा हाथ था।
हवाओं में लिपटा यादों का सावन था,
खुशबू-सा महका वो खूबसूरत दिन था…
हाँ, वो हमारी पहली मुलाक़ात का पैग़ाम था।
बारिश का मौसम था,
भीगी शामों का वो पल था।
हाय… क्या खूबसूरत-सा आलम था,
जब वो मेरे साथ था।
हमारी पहली मुलाक़ात का संगम था।
नज़रों की आहट, दिल की चाहत का रंग था,
महकी हवाओं में मेरा प्यार मेरे संग था।
हाय… क्या ख़ूब वो पल था,
हमारी पहली मुलाक़ात का आलम था,
हमारे मिलन का वो संगम था।
नया-सा एहसास था,
मोहब्बत का सुकून था।
कुछ हम शरमाए, कुछ वो मुस्कुराए,
हाय… क्या दिलकश-सा वो लम्हा था,
हमारे मिलन का सुनहरा आलम था।
जब जाने का समय आया… तब दिल कुछ उदास था।
बेचैन हुआ मन ये, दिल के दर्द का एहसास था।
उसके पास रहने का मोह था… उसके साथ जीने का ख़्वाब था…
पर जाने का समय था… दिल भी कुछ बेचैन था…
पर याद रहेगा हमेशा— क्या ख़ूब वो पल था…
हमारे मिलन का सुनहरा आलम था,
हमारे मिलन का सुनहरा आलम था,
हमारे मिलन का सुनहरा आलम था।
LoveShayriRainFirst love